अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त अंतरित करेंगे। इस अवसर जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर कुमार सत्यम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बडोनिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा तहसील एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। हितग्राही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस लिंक का उपयोग करके सीधे जुड़ सकते हैं।
प्रधानमंत्री आज किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि





