वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन 17 अगस्त तक करें

हरदा- भारतीय वायु सेवा में अग्निवीर भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। इस हेतु ऑनलाइन परीक्षा 23 अक्टूबर 2023 को होगी। उन्होने बताया कि इच्छुक आवेदक क्यूआर कोड अथवा वेबसाइट http://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर भर्ती संबंधी विवरण देख सकते है तथा अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 27 जून 2003 से 27 दिसम्बर 2006 के मध्य है, वे ऑनलाइन आवेदन करने के लिये पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी अथवा विज्ञापन भारतीय वायु सेना भर्ती की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

87 Views

Leave a Reply