मुख्यमंत्री आज बनखेड़ी और सिवनी मालवा में करेंगे सौगातों की बौछार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई को नर्मदापुरम जिले की तहसील बनखेड़ी और सिवनीमालवा आएंगे। विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री श्री चौहान बनखेड़ी में 26 करोड़ 31 लाख की लागत से निर्मित होने वाली दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनीमालवा में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। श्री चौहान के स्वागत के लिए नागरिक स्वयं ही सिवनीमालवा में सजावट कर रहे हैं, समाज के सभी वर्ग उनके के स्वागत के लिए आतुर हैं। जगह-जगह पर अनेक संगठनों और समाजजन ने स्वागत पंडाल और द्वार सजाए हंै। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों, किसानों और युवाओं की विशेष सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनीमालवा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान सुबह 11 बजे बनखेड़ी पहुंचेंगे और कृषि उपज मंडी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12.30 बजे बनखेड़ी से तहसील सिवनीमालवा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12.50 बजे हेलीपैड कुसुम महाविद्यालय सिवनीमालवा पहुंचेंगे और यहां कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 3.15 बजे सिवनीमालवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

विकास का पर्याय बना नर्मदापुरम

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जिले के सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे हंै। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण एवं विकास के कार्यों से जिला भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसका लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। जिले के हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 1 लाख 26 हजार एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 1 लाख 26 हजार से अधिक किसान परिवार लाभान्वित हुए है। मुख्यमंत्री कृषक ऋण माफी योजना अंतर्गत जिले के 7 हजार 298 किसानों का 11 करोड़ रुपए से अधिक का ब्याज माफ किया गया है। जिले में 1 लाख 91 हज़ार 995 पात्र परिवारों के 7 लाख 85 हजार 681 सदस्य नि:शुल्क खाद्यान्न से लाभान्वित हो रहे हंै। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से 3696 परिवारों को पट्टे वितरण किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 39 हजार 273 से अधिक आवास निर्मित हुए हंै। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 10 हजार से अधिक आवास निर्मित कराए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ 2021 एवं रबी 2021-22 में जिले 1 लाख 47 हजार 178 किसानों को 190 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत जिले में 80 हजार 925 लाड़ली बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। वहीं जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों की संख्या 2 लाख 4 हजार 93 है।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!