मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अधिकारी कर्मचारी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जिले के लिए कुल 15 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित किए गए, जो कि जिले की विभिन्न तहसीलों के बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया कि वे अपने प्रशिक्षण में अपने क्षेत्र के बीएलओ को बताएं कि वे घर-घर जाकर देखें कि कोई व्यक्ति जो मतदाता सूची में जुड़ने योग्य है, वह छूट तो नहीं गया है। यदि छूट गया हो तो उसका नाम सूची में जुड़वाने की कार्यवाही करें। इसी तरह मृत मतदाताओं तथा स्थानान्तरित हो चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने की कार्यवाही के संबंध में बीएलओ को समझाईश दें। सूची में नाम जोड़ने व काटने की कार्यवाही बीएलओ स्वयं सत्यापित करने के बाद ही अत्यंत सावधानी रखते हुए ही करें।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!