अखंड भारत में 51 हजार 108 प्राकृत शिवलिंग का संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर- अखंड भारत में 51108 प्राकृत  नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना का संकल्प लेकर शिव विभुजी शर्मा ने गांव-गांव में नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना कर रहे हैं। विभुजी अपने हाथों से मां नर्मदा से प्राकृत शिवलिंग निकाल कर शिवभक्तों के अनुरोध पर उनके यहां विधिवत रूप से स्थापना करते हैं। इस संकल्प के तहत वे अबतक 1525 शिवलिंगों की स्थापना कर चुके हैं। पवित्र श्रावण माह में ग्राम गायबेडा में 1524 वें प्राकृत श्री नर्मदेश्वर रामेश्वरम महादेव की स्थापना की गई। इससे पूर्व मां बागेश्वरी मंदिर माता फाल्या आभापुरी से गायबेडा तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1524 वें महादेवजी एवं गुरुजी को सुंदर रथ में बिठाया गया।

इसके बाद ग्राम मिटावल में सुखदेव पटेल के खेत में 1525 वें एवं ओसवाल परिवार मिटावल में 1526 वें प्राकृत नर्मदेश्वर महादेव जी की स्थापना की गई। सभी शिव लिंग विभुजी महाराज ओंकारेश्वर आकर पवित्र नर्मदा नदी से स्वयं के हाथों से  निकाल कर ले जाते हैं। कहा जाता है नर्मदा जी शिव पुत्री है। शिवजी का उन्हें आशीर्वाद है कि नर्मदा का कंकर सब शिव शंकर के रूप में पूजे जाएंगे। इनकी प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नही है। विभुजी ने नर्मदाजी की पैदल परिक्रमा भी की है। हर पड़ाव पर एक शिवलिंग की स्थापना भी की थी।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!