मुकेश सोनी, आठनेर- नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पति डॉक्टर ज्ञानदेव माथनकर द्वारा आज नगर के बस स्टैंड चौराहे पर पड़े मवेशियों के गोबर एवं अन्य विशिष्ट पदार्थ कचरे को 8 बजे तक जब नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नहीं हटाया गया तो स्वयं डॉक्टर ज्ञानदेव माधन कर द्वारा झाड़ू लेकर साफ सफाई करने का कार्य उन्होंने स्वयं प्रारंभ कर दिया आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि परिषद में इतने कर्मचारी होने के बावजूद जब जनप्रतिनिधि स्वयं झाड़ू लगाए तो जनता के मानस पटल पर संदेश ही गलत जाता है लेकिन माथनकर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुख्य बस स्टैंड है और 8 बजे तक परिषद के कर्मचारियों द्वारा यह मवेशियों के गोबर एवं अन्य कचरे को यहां से नहीं हटाया गया तो आमजन हम जनप्रतिनिधियों से ही ऐसी शिकायतें करते हैं जिसको लेकर बार बार हमने परिषद के कर्मचारियों से कहा परंतु अब कहने लायक कुछ नहीं बचा है तो जब समाज सेवा करने हम लोग निकले हैं तो अब झाड़ू भी थामना हमें ही होगा और उसी क्रम में आज मैंने यह झाड़ू उठा कर सफाई कार्य किया है आज नगर परिषद में सबसे ज्यादा सफाई कर्मचारी होने के बावजूद अगर ऐसी स्थिति बनी हुई है तो आप नगर की जनता है आप खुद समझदार हो कि मुझ जैसे जनप्रतिनिधि को यह सफाई करना पड़ रही है तो वार्डओ की और नगर की क्या स्थिति होगी आप स्वयं जबाबदार एवं जनता खुद देख रही है श्री माथनकर ने बताया कि जब सीएमओ साहब नगर में रहते हैं तब सारे कर्मचारी अप टू डेट अपना कार्य पूर्ण करते हैं और वह छुट्टी गए कि सारे कर्मचारी अपने मन मुताबिक कार्य करते हैं जिसको लेकर श्री माथनकर ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि जब हमें ही ऐसे कार्य करना पड़े तो इतने कर्मचारी क्या कार्य करते हैं यह किसी को बताने और किसी से छुपा नहीं है श्री माथनकर ने समय रहते सभी नगर वासियों से कहा है कि वह साफ-सफाई उनके वार्ड में कब-कब हो रही है नहीं हो रही है यह स्वयं फोटो खींचकर और डालें
क्या कहते हैं स्वच्छता प्रभारी
डॉ माथनकर द्वारा बताया कि शहर के मुख्य बस स्टैंड पर मवेशी द्वारा गोबर एवं अन्य कचरा पड़ा हुआ है जिसको लेकर जो शेड्यूल के अनुसार सफाई नगर में होती है उसी शेड्यूल के अनुसार आज भी सफाई की गई वह गोबर जानवरों मवेशियों द्वारा लगातार किया जाता है सफाई कर्मचारी वहां से चले गए थे परंतु समय उनके शेड्यूल के बाहर का था फिर भी मैं दिखाता हूं
गफ्फार काजी
पर्यवेक्षक स्वच्छता अभियान
नगर परिषद आठनेर
क्या कहती है पार्षद
नगर के सभी वार्डों में साफ सफाई की कमी है जैसे सफाई शुन्य हो गई है जबकि परिषद में सबसे ज्यादा कर्मचारी कार्य कर रहे हैं
श्रीमती सारिका ज्ञानदेव माथनकर पार्षद वार्ड क्र 9 आठनेर
Views Today: 2
Total Views: 140

