Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर किया नमन

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। देश में आजादी की लड़ाई का शंखनाद करने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। शहीद मंगल पाण्डे ने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान दिया जाता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा शहीद मंगल पाण्डे के सम्मान में वर्ष 1984 में डाक टिकट जारी किया गया था।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply