Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

कृत्रिम हाथ लगते ही मुस्कान के चेहरे पर छाई खुशी

1 min read
Text Size:

 खंडवा- समाज सेवा के क्षेत्र में खंडवा रोटरी क्लब का नाम काफी प्रचलित है। समाज सेवा के साथ ही  दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ पैर लगाकर उनके चेहरे पर  खुशहाली का  काम वर्षों से  रोटरी  क्लब कर रहा है। समाजसेवी व क्लब के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि मुस्कान कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी आष्टा जिला सीहोर का दाहिना हाथ 6 वर्ष की उम्र में करंट लगने से कट गया था। आष्टा के अधिवक्ता राजमल धारवां को रोटरी क्लब खंडवा के कृत्रिम हाथ प्रकल्प के विषय में जानकारी मिली। उन्होंने क्लब के अखिलेश गुप्ता से संपर्क कर इस बालिका के हाथ लगाने के लिए रोटरी क्लब के लोकेश झंवर से बात की।

मुस्कान को कृत्रिम हाथ लगाया गया। कृत्रिम हाथ लगने पर मुस्कान के चेहरे पर खुशी छा गई। उसने अपने हाथ से अपना नाम लिखा, पानी पिया, चम्मच से खाना खाकर देखा। मुस्कान और उसके परिजनों ने क्लब के पदाधिकारियों आभार मानते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंघ खंडपुरे, सचिव  भूपेश पचौरी, लोकेश झवर, अतुल  अत्रीवाल, सतनाम सिंघ होरा, गोविंद शर्मा, जगदीश पालीवाल, सुनील जैन, मुकेश गौर, आशीष जायसवाल,  अभिषेक गुप्ता, रज्जब अली, अनिल बाहेती, अमीन खान सहित क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply