Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

सिंधी समाज के चालिहा महोत्सव की शुरुआत

1 min read
Text Size:

खंडवा- सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन  झूलेलाल मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल जी के चालिहा महोत्सव के प्रारंभ अवसर पर मंदिर परिसर गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में मनाये जा रहे पर्व के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों द्वारा गीतों भजनों के माध्यम से उत्सव को दुगना कर दिया। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिंधी समाजजनों द्वारा 40 दिनों तक के कठिन उपवास रखे जाना प्रारंभ हुए।

महोत्सव के प्रथम दिवस समाजजन बड़ी संख्या में भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना करने एवं दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे। महोत्सव के आरंभ दिवस पर समाज के पंडित धर्मेंद्र शर्मा के वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य कलश की स्थापना की जाकर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गयी। अख्खा, आरती एवं पल्लव के दौरान देश प्रदेश में हरियाली खुशहाली की अरदास की गई। संध्या आरती दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों एवं श्री झूलेलाल महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा सुंदर संगीतमय गीतों, भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply