Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

धावक इति पांडे भुसावल की पहली महिला डीआरएम

1 min read
Text Size:

खंडवा- भारतीय रेल यातायात सेवा 1998 बैच की अधिकारी इति पांडे मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एसएस केडिया का स्थान लिया। मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले इति पांडे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा मुख्यालय पर थीं।

उन्होंने मध्य रेल और पश्चिम रेलवे में पदों जैसे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मालभाड़ा, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में कार्य किया है। इन्होंने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया और 11 घंटे 47 मिनट में 88 किमी की दूरी तय करके जीत हासिल की। यह भारतीय रेलवे के एकमात्र महिला खेल अधिकारी हैं।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply