Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

पुरुषोत्तम मास : महादेवगढ़ मंदिर में हरि हर अभिषेक पूजन

1 min read

खंडवा- अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में चल रहे प्रात: अभिषेक पूजन में भगवान हरिहर का विशेष पूजन महादेवगढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विनी द्वारा करवाया जा रहा है। श्रावण माह के साथ में इस वर्ष पुरषोत्तम अधिक मास में प्रात:काल के पूजन में भगवान गणेश, अंबिका के साथ भगवान हरि हर का अभिषेक पूजन रुद्र सूक्त एवं पुरुष सुक्त के द्वारा भगवान श्री हरि एवं हर का पूजन कर भक्त भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।  महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल द्वारा सपरिवार पार्थेश्वर बनाकर पूजन किया गया।

अतुल अग्रवाल ने बताया कि   पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव विष्णु की पूजन करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए अधिक मास पुरुषोत्तम मास में भगवान का विशेष पूजन किया जाएगा। शहर की लाल चौकी पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल, आदर्श नगर एवं ताम्रकार समाज द्वारा भगवान का शिव पार्थेश्वर पूजन किया गया।  अनुष्ठान में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व महादेवगढ़ भक्त मोनू गौर भजन गायक सतीश बाथम, हरीश आसवानी, विशाल वासी, राज पवार, नितेश राठौर, आशुतोष सोनी, राहुल जगताप उपस्थित थेे।

145 Views
145 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply