खंडवा- श्रावण के इस पवित्र मास में क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की कामना को लेकर संत सिंगाजी से ओंकारेश्वर तक कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा आस्था यात्रा निकाली जाएगी। जिला पंचायत सदस्य पल्लवी राजबहादुर सिंह, राजा भाई पामाखेड़ी, राजकुमारी नारायण सिंह रिछफल एवं जितेंद्र सिंह धारकवाड़ी के नेतृत्व एवं अरूण यादव के सानिध्य में 23 जुलाई रविवार प्रात: 9 बजे संत सिंगाजी समाधि धाम से आस्था यात्रा निकाली जाएगी। रविवार प्रात: सिंगाजी महाराज समाधि मंदिर में सिंगाजी की पादुका पूजन के बाद रवाना होंगी। यात्रा में क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव भी शामिल होंगे।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि 23 जुलाई को पूर्व केंद्रीय अरुण यादव के सानिध्य में निकलने वाली आस्था यात्रा में संपूर्ण निमाड़ क्षेत्र खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी सहित प्रदेश के सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। जगह जगह आस्था यात्रा में शामिल यात्रियों का भक्तगण स्वागत करेंगे।
23 जुलाई रविवार को प्रात: 9 बजे संत सिंगाजी धाम से निकल कर छाल्पी, शिवरिया, बीड़, मोहद होते हुए यात्रा का मुंदी में रात्रि विश्राम होगा। 24 जुलाई सोमवार को प्रात: 8 बजे यात्रा मुंदी से प्रारंभ होकर, केनुद, भमौरी, जलवा, देत, देवला, खुटला होते हुए डुडगांव में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 25 जुलाई मंगलवार प्रात: 8 बजे डुडगांव से यात्रा प्रारंभ होकर अटुट, दियानतपुरा, छोटी बोराड़ी, बड़ी बोराड़ी ,बावड़िया, बरवरगांव, गौल, करोली, हंत्या बाबा होते हुए सुलगांव में पहुँचकर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 26 जुलाई बुधवार प्रात: 8 बजे यात्रा सुलगांव से प्रारंभ होकर घोंसला, इनपुन, भोगांवा होते हुए ओंकारेश्वर पहुँचेगी। जहां भक्तगण आस्था के साथ मंदिर जी पर ध्वज चढ़ाएंगे व नर्मदा मैया को चुनरी चढ़ा कर यात्रा का समापन करेंगे।
Views Today: 2
Total Views: 272

