Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

सनातन धर्म अपनाकर रूबीना बनी रक्षा

1 min read
Text Size:

पति प्रतीक के साथ सावन में कर रही भोले की आराधना

अनोखा तीर, खंडवा। प्राचीन शिव मंदिर महादेवगढ़ में बुरहानपुर की रूबीना भोलेनाथ की आराधना में मगन हो गई है। वह सनातन धर्म अपनाकर रूबीना से रक्षा बन गई है। बुरहानपुर के प्रतीक सोलंकी से सावन महीने में उसने विवाह रचाया। महादेवगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार को इस नवयुगल ने भोलेनाथ की आरती की। रक्षा बनी रूबीना ने बताया कि बुरहानपुर के प्रतीक सोलंकी और वह एक-दूसरे को पसंद करते थे। हमने प्रेम विवाह रचाया है। सनातन के प्रति लगाव के चलते ये कदम उठाया है। विदित हो कि खंडवा का महादेवगढ़ मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां सावन में विशेष आयोजन होते हैं। इस बीच, रूबीना से रक्षा बनी युवती के यहां आने पर महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल कहते हैं कि रुबीना से रक्षा बनी युवती का मन सनातन के प्रति शुरू से ही रहा है। उसने यहां महादेव के समक्ष प्रतीक से विवाह किया। फिर वह उत्तराखंड, हरिद्वार, मथुरा की यात्रा पर भी गई। नोएडा में बागेश्वर धाम बाबा की कथा में भी शामिल हुई। अब फिर से महादेवगढ़ के दरबार में आ गई है और यहां भक्ति में मन रमा रही है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply