Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

मेपकॉस्ट में 24 जुलाई से महिला उद्यमियों के लिये नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

22 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठरी ने बताया कि यह विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण विज्ञान भवन में शुरू होगा। प्रशिक्षण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग या डिप्लोमा प्राप्त महिलाएँ हिस्सा ले सकती हैं। तीन सप्ताह तक चलने वाला यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है।

कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को स्व-रोजगार, स्टार्टअप के क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रोत्साहन के साथ-साथ कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया जायेगा। महिला उद्यमियों को स्व-रोजगार और स्टार्टअप शुरू करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन कराया जायेगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिये आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतिभागी 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये 9425010643 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply