Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान का 19 जुलाई को सिवनी भ्रमण प्रस्तावित

2 min read
Text Size:

विकास पर्व में सिवनी में 287 करोड़ 48 लाख से अधिक के विकास कार्यो का भूमि-पूजन/लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनी में 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रूपये के 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपये के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रूपये से शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रूपये के ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों, 1 करोड़ 30 लाख रूपये की सिवनी नगरीय निकाय की पाँच प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल धनौरा, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल मुर्गहाई, 16 करोड़ 63 लाख रूपये के क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपये के 8.542 किमी लम्बाई के सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपये के 3.88 किमी लम्बाई के सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये के 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहाई, 53 करोड़ 28 लाख रूपये की सिवनी जलावर्धन योजना एवं विस्तार, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपये के दल सागर तालाब में फाउंटेन लाईट एवं साउंड सिस्टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रूपये के सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply