Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर किया नमन

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांची कामकोटि पीठ के 69 वें शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी की जयंती पर कोटिश: नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि – “शंकराचार्य ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी ने अपने जीवन का हर क्षण धर्म और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी ने सनातन धर्म के ध्वजवाहक के रूप में वैदिक विरासत, संस्कार एवं परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए मानव कल्याण के प्रयासों को गति प्रदान की थी। स्वामी जयेंद्र सरस्वती का कृतित्व और उनके द्वारा दी गई विचार संपदा हमारी धरोहर बन गई है, जो सदैव हम सबका मार्गदर्शन भी करती रहेगी।”

87 Views
What do you think?

Leave a Reply