Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बाल गृहों के बच्चों के लिए होगा मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव

2 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंशानुसार प्रदेश में संचालित बाल गृहों में निवासरत बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर दिए जाने के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 20 जुलाई से 10 अगस्त 2023 तक जिले एवं संभाग स्तर पर खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ की होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाल गृह के 6 से 18 वर्ष के बच्चे सम्मिलत होंगे।

मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणी में गायन, नृत्य, कविता (स्वरचित) और दलगत श्रेणी में नाटक प्रतियोगिताएँ होंगी। खेलकूद प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणी में लाँग जम्प, 100/200 मीटर दौड़, शतरंज एवं बैडमिंटन तथा टीम गेम में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और कैरम खेलों के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता में पहले जिलों में संचालित बाल गृह में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक/बालिकाओं का गृह स्तर पर चयन किया जायेगा। जिलों में संचालित बालगृह के व्यक्तिगत प्रतिभागियों एवं टीमों के मध्य सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संभागीय समूह अनुसार किया जायेगा। भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में संचालित समस्त बालगृह के बालक-बालिका अर्जुन समूह, इंदौर/उज्जैन संभाग के जिले के प्रतिभागी होल्कर समूह, ग्वालियर/चम्बल संभाग सुभाष समूह, जबलपुर/ शहडोल संभाग एकलव्य समूह तथा सागर/रीवा संभाग के जिलों में संचालित समस्त बालगृह (बालक/बालिका) अरविंदों समूह में शामिल होंगे। व्यक्तिगत दलगत श्रेणी में प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अनुसार प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले बालक / बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जायेगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply