Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

शीघ्र होगा मेडिकल कॉलेज बालाघाट का भूमिपूजन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

बालाघाट के नागरिकों ने माना मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार
मुख्यमंत्री श्री चौहान अभिनंदन के पात्र : श्री बिसेन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार ने नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं जैसे सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्थाएं करते हुए विभिन्न स्थानों पर स्कूल और कॉलेज के निर्माण और विकास पर ध्यान दिया। आज नागरिकों को प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लाभ प्राप्त हो रहा है।

पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालाघाट में मेडिकल कॉलेज की जरूरत को पूरा करते हुए इसे प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में आज बालाघाट जिले के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का बालाघाट में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया और पुष्प गुच्छों और मालाओं से उनका स्वागत किया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply