युवती रेलवे ओवरब्रिज कूदी, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- रेलवे ओवरब्रिज से एक युवती कूद गई। गंभीर रुप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम के दौरान ओवरब्रिज पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती के ब्रिज से कूदने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजन के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। खंडवा के रेलवे ओवरब्रिज से करीब 50 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

परिजन का कहना है कि युवती कल से ही घर से बाहर थी। हालांकि फोन पर उससे संपर्क था। आज जब उसके रेलवे ओवरब्रिज पर होने की सूचना मिली और वहां पहुंचे तो परिजन को देखकर युवती ने छलांग लगा दी। एक युवक के भी साथ होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि युवती के छलांग लगाते ही युवक वहां से भाग गया। इधर, पुलिस का कहना है कि युवती को गंभीर चोट आई है। फिलहाल वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!