मुकेश सोनी, आठनेर- नगर के शिवालयों में नंदी भगवान के जल एवं दूध पीने की खबर जैसे ही शिव भक्तों को लगी वे अपने-अपने घरों से जल एवं दूध कटोरी और चम्मच में लेकर शिवालय की ओर पहुंचे और नंदी महाराज को दूध एवं जल पिलाने लगे देखते ही देखते नगर के सभी शिवालयों में यह चर्चा जोरों पर होने लगी और सभी माता बहनों ने नंदी भगवान को दूध एवं जल पिलाने हेतु शिवालयों में पहुंचने लगी देखते ही देखते माता बहनों की शिवालयों में भीड़ लग गई इस संबंध में नगर की श्रीमति सीमा सोनी ने बताया कि राम मंदिर परिसर में भगवान नदी दूध एवं जल पी रहे जिसे पिलाने के लिए बड़ी संख्या में माता बहने यहां पहुंची हुई है और वह अपनी बारी का इंतजार कर भगवान नंदी को जल एवं दूध पिलाने की प्रतीक्षा कर रही है भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तगण भगवान नदी को दूध एवं जल पिलाने के लिए बहुत आतुर नजर आए नगर के भैसदेही रोड स्थित शिव मंदिर मठ आठनेर पुराना थाना परिसर के शिवलिंग के पास स्थित नंदी महाराज को भी आम जनों ने एवं श्रद्धालुओं ने जल एवं दूध पिला कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझने लगे इस संबंध में कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह खबर प्रातः से ही सभी तरफ फैली हुई थी कि नंदी महाराज दूध एवं जल पी रहे हैं और लोग देखते देखते शिवालयों की तरह पहुंचने लगे और नंदी महाराज को जल एवं दूध पिलाने लगे

