मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में श्रद्धेय जोशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।  कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया जिला देवास में हुआ था।

श्री जोशी वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। श्री जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। श्री जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। आप मध्यप्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे। श्री जोशी का अवसान 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

170 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!