Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की टीम घोषित

2 min read
05 1 3
Text Size:

-हरदा के तीन खिलाड़ी चयनित

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 एवं 26 अक्टूबर को हरदा में आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की पुरुष एवं महिला टीम घोषित की गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर तक महाराष्ट्र के जालना में आयोजित होगी। दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
पुरुष वर्ग में हरदा के तीन खिलाड़ी चयनित
पुरुष वर्ग की टीम में हरदा के दर्शन, मोहित और सुमित का चयन हुआ है। इनके अलावा बुरहानपुर से ओम पवार, भोपाल से अशफाक, मनदीप और गीतांश, रीवा से अविनाश, सीहोर से योगेश, शहडोल से उत्कर्ष एवं ध्रुव सिंह और सीधी से मनीष सिंह शामिल हैं।
महिला वर्ग में वर्षा मरगदे को मौका
महिला वर्ग की टीम में हरदा की वर्षा मरगदे का चयन हुआ है। इसके अलावा सीहोर से दृष्टि यादव, भोपाल से कनिष्का जैन, सौम्या नाहर, माधुरी, कविता और विस्ती नाहर, सीधी से रोशनी, रीवा से प्रियांशु, राखी और माया तथा शहडोल से नंदिनी सिंह टीम का हिस्सा होंगी। खो-खो एसोसिएशन मध्यप्रदेश सचिव राजेश त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी जालना में आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभु शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत हरदा उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत एवं नगर पालिका हरदा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद व्यास और मनोज विश्नोई मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में माहेश्वरी समाज एवं खो-खो संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। मध्यप्रदेश खो-खो संगठन अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि हरदा में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकट भविष्य में जूनियर एवं सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इससे स्थानीय और प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश खो-खो एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष मुकेश धामंदे, राजीव जैन भी उपस्थित रहे।
—————————

4 Views
What do you think?

Leave a Reply