Skip to content
Sunday, 22 November 2026
खंडवा

आपदा से निपटने के लिए आपदा मित्र ले रहें प्रशिक्षण

2 min read

खंडवा- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से वित्तीय सहायता प्राप्त एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के द्वारा खंडवा में आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों को 12 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।  शुरू हुए द्वितीय सत्र का शुभारंभ एसपी सत्येन्द्र शुक्ल एवं अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड खण्डवा आरकेएस चौहान द्वारा प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं इन 12 दिवस में बाढ़ की स्थिति में रेस्क्यू कार्य, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, नाट्स एवं लेसिंग, इमरजेन्सी मेथड ऑफ रेस्क्यू भूकम्प, आग बुझाने की विधि, तैराकी विधि इत्यादि का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु बताया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल ने आपदा संबंधी घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि आप लोगों को प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्रों में जाकर पूर्ण विश्वास के साथ कार्य करने एवं इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आव्हानित किया। अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने कहा आपदा मित्र प्रशिक्षण बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण है, यह जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इससे अपने जिले की राहत कार्यों में और प्रगति आएगी। इसमें अपने स्तर से पूर्ण आस्था से सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जिला सलाहकार आपदा प्रबंधन सुषमा श्रीवास, प्लाटून कमाण्डर  रविन्द्र महिवाल, सिस्टम मैनेजर प्रफुल्ल कुमार मण्डलोई उपस्थित थे।

201 Views
201 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply