Skip to content
Sunday, 22 November 2026
खंडवा

नारी सम्मान योजना फॉर्म भरने में जुटी महिलाएं

2 min read

खंडवा- कांग्रेस के चुनाव में वादों के साथ सरकार बनने पर निश्चित ही कांग्रेस की मुहिम के तहत सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत समस्त उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने नियम के तहत लाडली बहना योजना के लाभ से वंचित कर दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 वर्ष से 60 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह 1500 सो रुपए दिए जाएंगे। इस मुहिम का असर अब खंडवा विधानसभा के दूर दराज के ग्रामों में भी देखा जा रहा है। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के युवा नेता व विधानसभा खंडवा के प्रबल दावेदार यशवंत सिलावट ने बताया कि योजना के तहत  जावर एवं गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के लहारपुर ग्राम में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए गए, जिसमे भारी संख्या में महिलाओं ने फार्म भरे। महिलाओ में काफी उत्साह भी दिखाई दिया।

कांग्रेस नेता श्री सिलावट के नेतृत्व में कई महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए गए। ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं ने बताया कि भाजपा के राज में महंगाई से परेशान हो गए है। महिलाओं ने आश्वस्त किया कि इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
श्री सिलावट ने कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही कुछ घंटों में ही घोषणा अनुरूप योजनाओं का लाभ दिया जा रहा उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस सरकार आते ही सर्वप्रथम नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1500 प्रति माह एवं गैस की टंकी 500 में मिलना शुरू हो जाएगी। जनता की ओर से मिल रहा सहयोग निश्चित ही इस बार कांग्रेस को विजय बनाने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

118 Views
118 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply