बेरोजगार भड़के : हक छीनने वालों को उम्रकैद दो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- बेरोजगार युवाओं ने खंडवा में भी कलेक्ट्रेट घेरी। यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं था। युवा खुद खंडवा में जिलेभर से एकत्रित हुए थे। इनकी अंर्तआत्मा से भड़ास निकल रही थी। हजारों युवाओं ने कहा कि पटवारी परीक्षा में हुई धांधली की जांच हो।
वास्तविक युवाओं को नौकरी दी जाए। भोपाल में व्यापम और इंदौर में कलेक्ट्रेट की तरह इन्होंने भी खंडवा में कलेक्ट्रेट घेरा। युवाओं ने काफी मेहनत के बाद परीक्षा दी थी। जाहिर है, खंडवा सहित सब जगह कितनी बेरोजगारी है। उस पर भी नेता कुंडली मारकर बैठे हैं। अभी पुलिस व अन्य भर्ती परीक्षा भी होने वाली है। चुनाव के समय सरकार ने 9 हजार पटवारी भर्ती निकाली थी।
टाप-10 की जांच हो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने कहा पिछले दिनों पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हुआ, लेकिन टॉप 10 को लिस्ट जारी नहीं की गई। बाद में जब अभ्यर्थियों और शिक्षकों के दबाव बनाने पर टॉप 10 को लिस्ट जारी की। जिसमें 10 में से 7 अभ्यर्थी एक ही सेंटर से चयनित हुए इनमें से टॉप करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट ने जहां अपने हस्ताक्षर हिंदी में किए हैं, वहीं उनके अंक देखे जाएं तो किसी रिकॉर्ड से कम नहीं।

एक सेंटर से इतने टापर कैसे?

पटवारी भर्ती परीक्षा में इस बार सिलेबस भी बदल गया था, इसलिए तैयारी करने वाले छात्रों के बहुत मेहनत करने के बावजूद 140-150 नंबर लाना मुश्किल हो गए, तो एक ही सेंटर से इतने टॉपर निकलना किसी बड़े घोटाले की ओर संकेत करते हैं।
ये हैं प्रमुख मांगें
खंडवा में एकत्रित हुए युवाओं ने कहा कि पूरी परीक्षा की सीबीआई जांच हो। सभी दस टॉपर्स की पूरी वीडियो ग्राफी, जिसमें उनका रिस्पॉन्स टाइम पता चलता हो, जारी किया जाए। सभी दस टॉपर्स का सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में मीडिया ट्रायल कराया जाए। सभी जांच समय सीमा में दस दिन में पूरी की जाए।
दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच हो
जांच पूरी होने तक डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और पोस्टिंग की प्रक्रिया को लंबित रखा जाए। आगामी सभी परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड़ में कराया जाए। दिव्यांग कोटे में पात्रता के लिए कई कैंडिडेट फर्जी प्रमाण-पत्र बनवा रहे हैं। उनकी जांच कर कार्रवाई की जाए। पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाकर दोषियों को उम्र कैद की सजा दी जाए।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!