Skip to content
Saturday, 7 November 2026
खरगोन

क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने समाज के सौ लोगो को विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के लिए कसी कमर 

4 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह– क्षत्रिय करणी सेना परिवार अपने लाखो समाज सदस्यो के साथ अब पूरी ताकत से अपने समाज के उत्थान एवं देश सेवा के लिए आगे आ रहा है। जिनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा की 230 सीटो पर 100 सीटो पर क्षत्रिय समाज के लोगो को चुनाव में टिकट देने की मांग राष्टीय पार्टियों से की जा रही है। उल्लेखनीय है की मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महेश्वर रोड स्थित निजी गार्डन में क्षत्रिय करनी सेना परिवार सदस्यो द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जहा क्षत्रिय करनी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत, क्षत्रिय करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह कछवाहे, राजेंद्र सोलंकी, अरविंद ठाकुर, विशाल कुशवाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने मिडिया से चर्चा में कहा की हमे जो भी राष्टीय पार्टी टिकट देगी उस पार्टी का क्षत्रिय समाज गांव गांव जाकर उस पार्टी का पूरा समर्थन करेगा। उन्होंने कहा की जिस विधानसभा में हमारे समाज सदस्य को टिकट मिलेगा। हम उस विधानसभा में हमारे प्रत्याशी का पूरा समर्थन कर उसे जीताने का प्रयास करेंगे और यदि इस बार भी हमारे समाज की उपेक्षा की जाती है, तो हम हमारे निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम नोटा बटन का भी इस्तमाल करने से हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा की 27 अगस्त 2023 को क्षत्रिय एकता महाकुंभ का विशाल आयोजन भोपाल में किया जायेगा। जहा सभी राज्यों से क्षत्रिय समाज के लाखो लोगो इस आयोजन में शामिल होंगे। जहा 12 सूत्रीय मांगो को लेकर मैदान में समाज सदस्य उतरेंगे। जिसमे सबसे प्रमुख मांग हमारी क्षत्रियो को ज्यादा से ज्यादा सत्ता में भागीदारी दिलाने की रहेगी। जबकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम हर हाल में यह टिकट दिलवाकर रहेंगे। जिसके लिए हम भोपाल में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे है। हालाकी आजादी के बाद से हमारी उपेक्षा होती आई है। लेकिन अब हम इस आंदोलन के माध्यम से हमारे समाज के 100 लोगो को टिकट दिलवाकर रहेंगे।

वोट की चोट ही समझ आती है राजनेतिक पार्टियों को

श्री शेखावत ने कहा की जब देश की जनता चाहती है, की हमारे देश का लीडर क्षत्रिय हो, तो राजनेतिक पार्टीयो को हमे टिकट देने में क्यों संकोच कर रही है, क्यों हमे सत्ता में आने से रोका जा रहा है। अब ये न मेरी समाज बर्दास्त करेगी और नही करनी सेना करेगी। यदि अब भी समाज की उपेक्षा हुई तो यह समाज हर पार्टी को जवाब देने के लिए तैयार है। इन राजनीतिक पार्टियों को वोट की चोट ही समझ आती है और कुछ समझ आता ही नहीं है। इसके लिए हमने आगामी चुनाव के पहले 27 अगस्त को भोपाल में महाकुंभ का विशाल आयोजन आयोजित किया है। यदि इस बार भी हमारी समाज को टिकट नही मिले तो हम इस बार चुनाव में वोट पर चोट कर के भी दिखाएंगे।

कलेक्टर के माध्यम से सरकार को पहले देंगे आवेदन

श्री शेखावत ने आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा की मध्य प्रदेश में क्षत्रिय करनी सेना परिवार द्वारा सभी दूर से पांच से सात दिनों में कलेक्टर के माध्यम से सरकार को पहले आवेदन पहुंचा दिया जायेगा। जिसके बाद 27 अगस्त को भोपाल में होने वाला आयोजन में यदि सरकार ने दोपहर 2 बजे तक हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और सहमति नहीं जताई। तो हम दो बजे बाद लाखो लोगो को लेकर सचवालय जाएंगे। हम हमारी मांगों पर सहमति बनाकर ही उठेंगे। वो दिन हेतिहासिक दिन होगा, अगस्त क्रांति का दिन होगा और क्षत्रिय समाज के उज्वल भविष्य का दिन होगा। मै फोजी आदमी हु मै क्षत्रिय समाज को सत्ता में लाने की बात करता हु, देश की जनता की सेवा करने की बात करता हु। हम भी एक मौका देश की जनता की सेवा करने का दीजिए। क्षत्रिय समाज ने देश की सेवा के लिए कई बलिदान कर दिए है।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply