Skip to content
Saturday, 7 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 जुलाई को करेंगे “स्कूल चलें हम अभियान 2023” का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

प्रदेश के पहले सीएम राइज़ स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे
17 से 19 जुलाई तक शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में होगा “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम

स्कूल शिक्षा विभाग ने “स्कूल चलें हम अभियान 2023” को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम दिवस पर सभी शालाओं में एसएमडीसी, एसएमसी की विशेष बैठक एवं अभिभावक- शिक्षक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जन-प्रतिनिधिगण आमंत्रित होंगे।

“स्कूल चलें हम अभियान” को जन आंदोलन में बदलने के लिए 17 से 19 जुलाई तक प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में जन-समुदाय की सहभागिता में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम भी होंगे। इसमें विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति, स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति आदि प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंटकर अपने अनुभवों को साझा करेंगे और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में अन्य इच्छुक व्यक्ति भी प्रेरक के रूप में सहभागिता कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें https://www.educationportal.mp.gov.in/mpsch/ लिंक के माध्यम से 17 से 19 जुलाई के मध्य अपनी सुविधा से किसी एक दिवस का और शाला का चयन करना होगा। कलेक्टर द्वारा जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के समस्त अधिकारियों को 17 जुलाई को एक पीरियड अध्यापन कराने के लिए शाला आवंटित की जायेगी। शालाओं में आमंत्रित व्यक्ति, विद्यार्थियों को शाला उपयोग की वस्तुएँ भेंट भी कर सकेंगे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply