अज्ञात कारणों से युवक ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह- शहर के वार्ड क्रमांक 11 आदर्श नगर कालोनी स्थित मज्जिद के समीप रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी आस पड़ोसियों ने 100 डायल पुलिस को दी। जिसके बाद बड़वाह थाने से पुलिस ने आकर घटना स्थल का मोका मुआयना किया। पुलिस जानकारी के अनुसार जुबेर पिता नूर मोहम्मद उम्र 35 ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर के कमरे में फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस के आने के पहले ही मृतक को फाँसी के फंदे से उतार लिया। परिजनो ने बताया की मृतक जुबेर विगत करीब तीन सालो से आदर्श कालोनी में किराए के मकान में रहकर अपना और परिवार सदस्यो का लालन पालन करता था। मृतक पुताई का कार्य कर अपना जीवन यापन करता था। मृतक जुबेर अपने पीछे पत्नी और तीन बेटी व एक बेटे को छोड़ गया। उल्लेखनीय है की इस घटना की खबर मिलते ही परिचितों और कालोनिवासियों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनो ने बताया की घर में कमाने वाला जुबेर ही था। हालाकी पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर शव पीएम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जबकि पुलिस परिवार सदस्यो से घटना की जानकारी ले रही है।

Views Today: 6

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!