Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

कुशवाह समाज की बैठक लवकुश जन्मोत्सव को लेकर हुई सम्पन्न, समाजजनों ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

2 min read
Text Size:

देवास- क्षत्रिय कुशवाह समाज जनकल्याण समिति, जिला देवास की बैठक समाज के आराध्य देव लवकुश जन्मोत्सव को लेकर नूतन नगर में जिलाध्यक्ष भगवतसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीडिया प्रभारी डॉ. मयंक कुशवाह ने बताया कि कुशवाह समाज प्रतिवर्ष लव कुश जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाता आ रहा है। इस वर्ष भी कुशवाह समाज अपने आराध्य देव का जन्मोत्सव पूजन, आरती, 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी, समाज के वरिष्ठजनों, हालहीं में शासकीय क्षेत्रो में सेवा देने वाले प्रतिभाशालियों का सम्मान समारोह आयोजित कर मनाएगा। समाजजनों ने निर्णय लिया कि 3 सितम्बर 2023 को होने वाले आयोजन के अंतर्गत प्रात: 11 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी।

तत्पश्चात दोपहर 1 बजे सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान मुख्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का उद्बोधन भी होगा। अंत में स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से लाल बहादुर सिंह कुशवाह, डॉ. देपाल सिंह कुशवाह, बी.एल. कुशवाह,  मोड़सिंह कुशवाह, मानसिंह कुशवाह, रामनिवास कुशवाह, फूलनसिंह कुशवाह, प्रहलादसिंह कुशवाह, चंदरसिंह कुशवाह, भैय्यालाल कुशवाह, बलीराम कुशवाह, गोपाल पटेल, रामप्रसाद सिंह कुशवाह, शिक्षक जगदीश सिंह कुशवाह, रामदरश कुशवाह, कन्हैयालाल कुशवाह, अमर सिंह कुशवाह, रामचरण कुशवाह, मुन्नालाल पटेल, मुकेश सिंह कुशवाह इटावा, किशनलाल कुशवाह, संदीप सिंह, संदीप कुशवाह, रामसिंह कुशवाह, रोहित कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply