खरगोन में पर्यावरण प्रेम उमड़ा.. 3 हजार से अधिक प्रेमियों ने 30 प्रजाति के 10 हजार पौधे रोपे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खरगोन। रविवार को निधिवन में वन उत्सव की तरह पौधारोपण हुआ। यहां गायत्री मंदिर परिवार के पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और अनेक अधिकारियों ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुभारंभ किया गया। यहां अधिकारी-कर्मचारियों, पंच, सरपंच, सचिव, जीआरएस और कई समाजनों का जन सैलाब खरगोन के निधिवन में पौधे रौपने पहुंचा। साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी आज पौधरोपण संस्कार निधिवन में लिया। यहां हुए पौधारोपण में रूद्राक्ष, पीपरमेंट, सिन्दूर, सतावरी, राम तुलसी हर्रा, अश्वगंधा, इंसुलिन नारियल, चम्पा गुड़हल बांस, बादाम सहित कई ऐसे पौधे लगाएं हैं। जिसे देखकर हर कोई अचंबित होगा। निधिवन में आपको नारियल, बादाम, सिन्दुर, अश्वगंधा सहित अन्य प्रकार के पौधे के अलग-अलग बगीचे के रूप में दिखाई देंगे। छुट्टी के दिन शहरवासी निधिवन में मौज मस्ती वाला दिन बिता सकेंगे। यहां आकर हर कोई खुशी और उमंग महसूस करेगा।

यह अनुभूति शहर के लिए सबसे अनोखी और यादगार : कलेक्टर श्री वर्मा

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा शहर के नजदीक एक ऐसा स्थल विकसित करने की कल्पना की गई। उस कल्पना को साकार रूप देने की दिशा में रविवार को अद्भुत शुरुआत हुई है। कलेक्टर श्री वर्मा के आह्वान पर शहरवासी उमड़े। योजनानुसार यहां 30 से अधिक प्रजाति के पौधे लगभग 3 हजार लोगों ने 10 हजार पौधें लगाए। करीब 15 से अधिक सामाजिक संगठन, एसोसिएशन, संस्थाएं और शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के पश्चात कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि आज की अनुभूति खरगोन शहर के लिए सबसे अनोखी और यादगार रहेगी। प्रशासन और जनसहयोग मिलकर एक ऐसा स्थल बनाएंगे जहां हर कोई आना अपना सौभाग्य समझेगा। इस 106 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न वनस्पतियों की प्रजाति को स्थान दिया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर के नागरिकों का आभार मानते हुए पूरी कल्पना के बारें में बताया।

बच्चों के लिए होगा विशेष स्थल

ऐसा कोई वर्ग नहीं होगा जिसके लिए निधिवन में मनोरंजन या समय बिताने का स्थल न हो। यहाँ बच्चों के खेलने के लिए एक सेंड प्ले एरिया बनाया जाएगा। जो बच्चों के लिए एक विशेष स्थल होगा। जहां बच्चें बिना गंदे हुए या गंदगी फैलाएं सहज रूप से खेल सकेंगे। पौधरोपण के दौरान एक बालक इसी अंदाज को पूरा करता देखा गया। बस इसी तरह मनोयोग से बच्चें खेल सकेंगे।

निधिवन में मनरेगा से होगा निर्माण  

निधिवन बसाने में मनरेगा का अत्यंत महत्तपूर्ण योगदान होगा। इसके लिए पूरी योजना तय की गई है। राविवार को मनरेगा मजदूर जहां अपने कार्य में व्यस्त थे। वहीं पौधरोपण करने आए पर्यावरण प्रेमी महिलाओं ने मजदूरों के साथ सेल्फी लेकर साथी हाथ बढ़ाना की संकल्पना को गति दी।

कृषि विभाग के अमले ने किया श्रम

निधिवन में अलग-अलग तरह से गार्डन विकसित करने की योजना है। रविवार को यहां 200 नारियल के पौधे लगाएं गए। कृषि विभाग का अमला अपनी मौजूदगी दिखाते हुए 50 से अधिक पौधें लगाएं। इसी स्थल पर अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने 4 अधिकारियों के सहयोग से सबसे ऊंचा नारियल का पौधा लगाया। वहीं मेहरजा की पहाड़ी पर महासिद्यालय के सभी प्रोफेसरों ने भी अपना योगदान दिया। खरगोन महाविद्यालय के स्टॉप के साथ ही एनएसएस के विद्यार्थियों ने भी पौधें लगाए।

नारियल लगाने में व्यस्त दिखे कलेक्टर

वैसे तो निधिवन में कलेक्टर श्री वर्मा ने सामूहिक रूप से कई पौधें लगाएं। हर समय उनके आस पास कई लोगों ने पौधे लगाते हुए फोटो खिंचवाए। लेकिन इन सब से बचकर कलेक्टर श्री वर्मा ने जमावड़े से हटकर नारियल का पौधा लगाया। कुछ इसी तरह खरगोन एसडीएम ओएन सिंह भी भीड़ से अलग होकर पौधे लगाने में व्यस्त रहे।

पौधा लगाकर कैमरे में किया कैद

महिला बाल विकास की सहायक संचालक मोनिका बघेल ने भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नारियल गार्डन में नारियल का पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने यादों को महफूज रखने के लिए मोबाइल कैमरे में फ़ोटो कैद किया।

8 एकड़ में गायत्री मंदिर विकसित करेगा वन

106 एकड़ की शासकीय भूमि पर कई स्थानों पर अतिक्रमण प्रारंभ हो गया था। इस अतिक्रमण को रोककर प्रशासन ने भूमि पर पौधरोपण की एक अच्छी आधारशिला रखी। यहां की 8 एकड़ भूमि को गायत्री मंदिर परिवार ने वन स्थ्यापित करने की मंशा जाहिर की है।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!