Skip to content
Friday, 23 October 2026
बैतूल

युवक ने पेड़ से लटककर तेंदुए से बचाई जान  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। लकड़ी लाने जंगल गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने पेड़ की डाली से लटककर जान बचाई। तेंदुए ने युवक के पैर को पकड़ लिया था, लेकिन युवक ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। लगभ आधे घंटे तक युवक पेड़ पर बैठा रहा। तेंदुए के जाने के बाद पेड़ से नीचे उतरा। युवक के पैर में तेंदुए के हमले से चोट लगने के कारण उसे शाहपुर अस्पताल भर्ती किया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शाहपुर ब्लॉक के ग्राम गेंडीढाना निवासी राजेश पिता लालजी काकोड़िया ४० वर्ष रविवार सुबह खेत में बागुड़ तैयार करने के लिए लकड़ी लाने जंगल गया था। सुबह 7 बजे लगभग जंगल में तेंदुए ने युवक पर हमला किया। जैसे ही तेंदुआ युवक के पीछे दौड़ा युवक पेड़ की डाली से लटक गया। तेंदूए ने युवक के पैर को पकड़ लिया था। जैसे-तैसे तेंदुए के मुंह से पैर छुड़ाया और पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। युवक का कहना है कि पेड़ के नीचे लगभग आधा घंटे तक तेंदूआ बैठा रहा, तब तक वह पेड़ पर बैठा रहा। तेंदुए के जाने के बाद युवक पेड़ से उतरकर वह घर की ओर भागते हुए गया। युवक का कहना है कि उसके पास मोबाईल फोन भी था, लेकिन जंगल में नेटवर्क नहीं होने के कारण वह किसी से मदद भी नहीं मांग पाया। युवक के पैर में तेंदुए के हमले के बाद गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर भर्ती किया, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक का कहना है कि तेंदुए ने इसके पहले कई मवेशियों का शिकार किया है, जिससे किसानों का नुकसान हुआ। तेंदूए की कई दिनों से आसपास जंगल में मौजूदगी बनी हुई है। युवक पर तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मियों ने घायल से मुलाकात की और पंचनामा बनाया। घायल को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply