Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश सीहोर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिव्यांगजन से कहा- आप अकेले नहीं हो, मामा आपके साथ है

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री भैरून्दा में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए

209 दिव्यांगजन को 316 सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी दिव्यांग का डाटा एकत्र कर सितंबर माह तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे और क्षेत्र के सभी दिव्यांग को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। गत दिवस भैरून्दा में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया था, जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा 727 दिव्यांग का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र दिये गये। इस दौरान 194 दिव्यांग का इलाज भी करवाया गया और अनेक दिव्यांग को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज भैरूंदा में हुए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 209 दिव्यांग हितग्राहियों को 23 लाख 90 हज़ार रूपए के 316 सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसमें 21 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 32 को ट्रायसायकल, 52 को व्हीलचेयर, 32 को एल्बो क्रच, 70 को बैसाखी, 31 को वर्किंग स्टिक, 5 को ब्लाइंड केन, 7 को रोलेटर, 3 को सेलफोन, 3 को एडीएल किट, 5 को स्मार्टफोन, 4 को सीपी चेयर, 50 को श्रवण यंत्र डिजिटल तथा एक दिव्यांग हितग्राही को ब्रेल किट का वितरण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव, गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply