पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर हमला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। रविवार को थाना क्षेत्र सिराली के ग्राम ढोलगांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कांता प्रसाद गुर्जर के बेटे अनिल पर ग्राम के ही 4 लोगों ने खेत में दवाई छिड़काव के दौरान जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ढोलगांव निवासी कांता प्रसाद गुर्जर के बेटे अनिल गुर्जर पर ग्राम के ही 4 लोगों द्वारा हमला किया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र सिराली पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरदा रेफर किया गया। पुलिस द्वारा अनिल गुर्जर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शरद पिता गंगा सिंह सूरज, सूरज पिता गंगा सिंह, नैनो पिता पुनु मिना, एक अन्य लड़का ग्राम बोरी सराय का के नाम बताए गए हैं । हमला किस बात को लेकर हुआ है अभी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके पर क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ने पहुंचकर घायल के हालचाल जाने और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इधर पुलिस द्वारा आरोपियों पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!