Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत संचालित की जा रही नि:शुल्क कक्षा

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में बेटियो को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत महिला सशक्त वाहिनी कक्षा 3 जुलाई से प्रारम्भ की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि इन कक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए कक्षा 12वीं पास बालिकाएं अपना पंजीयन करा रही हैं। अब तक कुल 28 बालिकाओं का पंजीयन किया जा चुका है। क्लास में कुल 50 पंजीयन होना है, 22 पंजीयन अभी शेष है। इच्छुक छात्राएं कार्यालयीन समय में आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकती हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इन कक्षाओं में छात्राओं को सोमवार से शुक्रवार लिखित परीक्षा की तैयारी जिसमें सामान्य गणित, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की तैयारी कराई जा रही है। शनिवार से रविवार पुलिस विभाग व खेल युवा कल्याण विभाग के सहयोग से फिजिकल क्लास नेहरू स्टेडियम हरदा में अयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को फिजिकल क्लास नेहरू स्टेडियम हरदा में अयोजित की गई, जिसमें दौड़, लंबी कूद आदि गतिविधियां कराई गई। फिजिकल क्लास पुलिस विभाग की आरक्षक क्षमा तिवारी व जिला समन्वयक सलमा खान द्वारा ली गई।

162 Views

Leave a Reply