Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

सवा लाख रूद्राक्ष से बने शिवलिंग ओंकार मंत्र से हो रहे अभिमंत्रित

2 min read
Text Size:

खंडवा- अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर चल रहे भव्य दिव्य अनुष्ठान के अंतर्गत  सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने उपस्थित होकर 1 लाख से अधिक ओमकार मंत्र जाप किए। महादेवगढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि प्रति दिन महादेवगढ़ मंदिर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर मातृशक्ति भगवान शिव का पार्थिव निर्माण एवं अभिषेक पूजन विधि विधान से संपन्न कर रही है। साथ ही प्रदोष एवं श्रावण सोमवार के पावन शुभ अवसर पर विशेष श्रृंगार एवं महारती की जाएगी।  भगवान शिव के सुंदर-सुंदर भजनों पर नृत्य भी किया। महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि इस अनुष्ठान में पृथ्वी दिवस, भव्य दिव्य अनुष्ठान आयोजन किए जा रहे हैं जिनका संकल्प यही है कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय

भारत के समस्त हिंदू परिवार अपने विधि-विधान से पूजन अनुष्ठान से सदैव जुड़े रहे। भारत में सदैव खुशहाली बने रहे हो समस्त विघ्न शांत हो। समस्त आतंकवादियों का नाश हो भारत हिंदू राष्ट्र बना रहे इन्हीं संकल्पों को लेकर दिव्य अनुष्ठान हो रहा है। श्रावण माह पुरुषोत्तम मास अधिक मास के पावन शुभ अवसर पर विश्व कल्याण के लिए अभिषेकत्मक महारुद्र प्रयोग किया जा रहा है। सवा तीन लाख से अधिक रुद्राक्ष का एक विशाल शिवलिंग बनाकर  ब्राह्मणों के द्वारा ऊं ह्रीं नम: शिवायै च नम: शिवाय करोड़ों महामंत्र द्वारा रुद्राक्ष को अभिमंत्रित करोड़ों रुद्राक्ष को अभिमंत्रित किया जा रहा है। अनुष्ठान के पूर्ण होने पर रुद्राक्ष को देशभर में शिव भक्तों को वितरित किए जाएंगे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply