3 बच्चों को गोद देने पर कलेक्टर की मंजूरी मिली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- किलकारी शिशु गृह सहज समागम फाउंडेशन खंडवा के द्वारा दिए फास्टर केयर एडेप्टेशन पर कलेक्टर अनूप सिंह ने 3 बालक बालिकाओं के फाइनल कोर्ट ऑर्डर अडॉप्टेशन की अनुमति दे दी। जिले में यह अब तक का पांचवा एडॉप्शन है, जिसमें खंडवा की सहज समागम फाउंडेशन एडॉप्शन एजेंसी द्वारा दत्तक ग्रहण कारा द्वारा दिए गए फोस्टर केयर बालक बालिकाओं को फाइनल कोर्ट ऑर्डर किया है।

जिन मासूमों को जन्म देने के बाद अपने ही लावारिस हालत में छोड़कर चले गए अब वे करोड़पति खानदान के वारिस हो जाएंगे। दो  बच्चों में से एक छह माह की बालिका है। एक 4 वर्ष की बालिका है, जिसे भिक्षावृत्ति में बुरहानपुर जिले से लाया गया था। वहीं, दूसरा लड़का है जिसे कुंवारी मां जन्म देने के बाद कचरे के डिब्बे के पास छोड़ दिया था। अस्पताल में ही छोड़कर चली गई मां से प्राप्त एक बालिका जो खंडवा सीडब्ल्यूसी द्वारा खंडवा किलकारी शिशु गृह को सुपुर्द की गई थी।

Views Today: 2

Total Views: 270

Leave a Reply

error: Content is protected !!