Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

लायन्स क्लब खण्डवा लायन्स डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ क्लब

2 min read
Text Size:

खण्डवा- लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी वन की डिस्ट्रक्ट अवॉर्ड सेरेमनी सराहना सेवा की का आयोजन लायन्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ साधना सोडाणी द्वारा इंदौर में आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया लायन्स कलब्स द्वारा  लायन्स वर्ष 2022-23 में किये गए सेवा कार्यो को सम्मानित करने हेतु आयोजित सराहना सेवा की के अंतर्गत लायन्स क्लब खण्डवा को 2022 -23 में किये गए सेवा व प्रशासनिक कार्यो हेतु लायन्स डिस्ट्रिक्ट के सर्वश्रेष्ठ क्लब के रूप में सम्मानित किया गया।लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता बेस्ट अध्यक्ष, राजीव मालवीय बेस्ट सचिव,घनश्याम वाधवा बेस्ट कोषाध्यक्ष, राजीव शर्मा बेस्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ,नारायण बाहेती को डायमंड आफ डिस्ट्रिक्ट व मल्टीपल अवार्ड से सम्मानित किया गया।लायन्स भोजन सेवा केंद्र को सर्वश्रेष्ठ सेवागतिविधि के रूप में सम्मानित किया गया।

गवर्नर सोडाणी ने कहाकि लायन्स क्लब खण्डवा ने वर्षभर सक्रिय रहते हुए प्याऊओ,वस्त्र बैंक,मेडिकल उपकरण सेवा,मर्च्युरी सेवा,नेत्रदान, पर्यावरण सदस्यता वृद्धि के साथ 500 से अधिक सेवा गतिविधि की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहु प्रांतीय मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट के चेयरमेन संजय भंडारी,पूर्व मल्टीपल चेयरमेन कुलभूषण मित्तल,वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद रुनवाल,अनिल खंडेलवाल  केबिनेट सेक्रेटरी राम जाट केबिनेट ट्रेजरार जिज्ञासा पारिख,व नम्रता बियानी व पूर्व गवर्नर्स की विशेष उपस्थिति में लायन्स डिस्ट्रिक्ट के 400 से अधिक पदाधिकारीयो की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया।महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त करने पर लायन साथियों ने हर्ष व्यक्त किया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply