Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
देवास

मुख्य मुक्तिधाम का आयुक्त ने किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- शहर के प्रमुख मुक्तिधाम का आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा निरीक्षण किया जाकर शवदाह मे लगने वाली लकडी की व्यवस्थाओं को देखा तथा बाहर रखी लकड़ियों को शेड के अंदर सुखी जगह पर रखे जाने हेतु कहा। जिससे बारिश मे लकडीयां गीली नही होगी तथा परिवारजनो को शव के दाह संस्कार मे किसी प्रकार की परेशानी नही आयेगी। इसी प्रकार गेस से संचालित शवदाह मशीन का भी निरीक्षण कर उसके रखरखाव हेतु आवश्यक जानकारी कार्य पर उपस्थित दरोगा से ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मुक्तिधाम पर चल रहे निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा रखे गये मटेरियल को तत्काल एक साईड डलवाये जाने हेतु कहा, मुक्तिधाम के सम्पूर्ण क्षेत्र मे गाजर घास कटाई के साथ पुरी तरह से सफाई व्यवस्था किये जाने हेतु दरोगा को निर्देश दिये। मुक्तिधाम की सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन मानिटरिंग किये जाने के साथ ही प्रतिदिन कचरा वाहन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को कहा। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, स्वाच्छता निरीक्षक भूषण पवार आदि उपस्थित रहे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply