Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा खरगोन

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान का समापन विधानसभा चुनाव का शंखनाद

3 min read
Text Size:

कांग्रेस सरकार द्वारा कारगिल के चैप्टर को पाठ्यक्रम से हटाना देश के जवानों का अपमान है ,,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा,,
जनसभा में खंडवा  जिले से  भी पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

खंडवा ,खरगोन – झूठ बोलने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है चुनाव में किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करने की झूठी घोषणा करने वाली सरकार चंद दिनों में ही अपने पापों से चली गई । प्रधानमंत्री  मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर गरीबों से उनका हक छीना ऐसी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करना  है ।सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास  यह संदेश देने वाली भाजपा का साथ हमें देना है यह बात खरगोन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी मोदी के नारों के बीच कहीं । नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गरीब आदिवासी किसानों के लिए कई  जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है लाडली बहना योजना से महिलाओं को सम्मान दिया गया आप सभी का साथ आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहे जिससे प्रदेश पूर्णता विकसित हो सके। श्री नड्डा ने  कहा कि कारगिल में हमारे जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान के घुसपैठियों को खदेड़ा लेकिन 15 माह की कांग्रेसी कमलनाथ सरकार ने कारगिल के  चैप्टर को ही  पाठ्यक्रम से हटा दिया यह देश के जवानों का अपमान है।

अपमान करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है ।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा खरगोन पहुचे।रोड शो मे हुआ जोरदार  स्वागत, नवग्रह मेला मैदान पर चुनावी शंखनाद करते हुए मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान के तहत विशाल सभा को किया संबोधित, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खरगोन की जनसभा में बड़ी संख्या में खंडवा जिले से भी जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों कार्यकर्ता पहुंचे थे आयोजित रोड शो एवं विशाल जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली, प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, सेवादास पटेल ,विधायक देवेंद्र वर्मा ,राम दागोरे, नारायण पटेल महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, जिला पंचायत अध्यक्ष  कंचन मुकेश तंन्वे,  राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना,  सुनील जैन सहित कई मंत्री और पदाधिकारी मौजूद, खरगोन में मेडिकल कॉलेज की घोषणा के साथ 104 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण 572 करोड़ रुपए के कार्यों का  किया शिलान्यास

87 Views
What do you think?

Leave a Reply