Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्पेशल ऑलिंपिक के पदक विजेताओं ने रोपे पौधे

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, खिरनी और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जर्मनी में हुए स्पेशल आलिंपिक में भाग लेने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों के दल ने पौध-रोपण किया। बास्केट बॉल में रजत पदक विजेता सुश्री दिशा तिवारी और लक्ष्मी ने पौधे रोपे। ये खिलाड़ी जून माह में जर्मनी के बर्लिन में अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ  बहादुर मुकाती,  अऱविंद यादव और कुमारी आराध्या राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के सर्वश्री प्रशांत तिवारी तथा अंकित तिवारी ने भी पौधे रोपे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply