ओवर ब्रिज के गड्डे में गिरा बुजुर्ग का वाहन, हुई बुजुर्ग की मौत 

मृतक

विकास पवार बड़वाह – महेश्वर रोड स्थित निजी गार्डन के समीप फोर लाइन हाइवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जहा ओवर ब्रिज निर्माण के लिए करीब 30 से 35 फिट गहरा गड्ढा किया गया है। जिसमे बुधवार रात्रि करीब एक बजे दो पहिया वाहन सहित एक बुजुर्ग व्यक्ति के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। जिसका पीएम शासकीय अस्पताल बड़वाह में किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र विष्णु सेन ने बताया की बुधवार सुबह 9 बजे मेरे पिताजी टीकाराम सेन दो पहिया वाहन से बड़वाह आए थे। जहा उन्होंने अपना वाहन उनके बड़े भाई प्रभु सेन निवासी इंद्रपुरी के घर रखकर इलाज के लिए इंदौर गए थे। जिसके बाद इंदौर से इलाज करवाकर शाम को वो वापस अपने घर सेमरला आने के लिए रवाना हुए। लेकिन जब रात 9 बजे तक वह घर नही लोटे। जब बड़े बड़े भईया प्रभु सेन से दूरभाष पर जानकारी चाही। तो उन्होंने बताया की टीकाराम सेन शाम 7:30 बजे ही घर जाने के लिए रवाना हो गए थे।

              गड्डे में गिरा मिला दो पहिया वाहन

मृतक के बेटे विष्णु सेन ने बताया की जब पिताजी रात्रि में घर नही पहुंचे तो मैं और मेरे काका का लड़का उमाशंकर पिताजी की तलाश ग्राम सेमरला से बड़वाह के रास्तों पर करने निकले। इस दौरान हमे महेश्वर रोड स्थित ओवर ब्रिज के लिए खुदे गड्डे में एक वाहन गिरा दिखाई दिया। जब पास में जाकर देखा तो मेरे पिताजी अपने दो पहिया वाहन के साथ गिरे दिखे। जब मेने उन्हें नीचे जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इस अवस्था में मैं और उमाशंकर उन्हे शासकीय अस्पताल बड़वाह लेकर आए। जहा डाक्टर ने भी चेकअप के दौरान मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बड़वाह थाने पर सूचना देकर हमने निर्माणधीन कार्य से जुड़े जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की।

ठेकेदार पर लापरवाही के लगाए आरोप

मृतक के बेटे विष्णु सेन ने इस घटना को लेकर फॉर लाईन कार्य से जुड़े ठेकेदार पर लापरवाही पूर्वक कार्य करने के आरोप लगाए। सेन ने कहा की जिस स्थान पर सड़क किनारे तीस फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा गया। वहा यातायात व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जबकि आधी सड़क पर मिट्टी का मलवा पड़ा हुआ था। वही बड़वाह की ओर से जाने के दौरान गड्डे के पास सड़क मार्ग पर कोई बेरिकेट भी नही लगाए गए। जिसके कारण आज मेरे पिताजी के साथ यह वाहन दुर्घटना हुई और हमारे घर के बुजुर्ग को हमने आज खो दिया। परिजनो ने प्रशासन से ठेकेदार पर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Views Today: 2

Total Views: 32

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!