खरगोन – जिले में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जनजातीय पर्यटन परियोजना के तहत कसरावद के ग्राम बोथु, नावडाटौडी एवम ग्राम पंचायत लाडवी के ग्राम केरियाखेडी का चयन ग्रामीण पर्यटन परियेाजना के लिए किया गया है। इस परियोजना के तहत ग्रामीणों को परियोजना के बारे में समझाते हुए पर्यटकों के अनुकूल आवास निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। जिसमें प्रोत्सोहन राशि 2 लाख रूपये तक मिल सकती है। इस परियोजना के लिए राज्यस्तर से बकरी छाप संस्था का चयन किया गया है। परियोजना के शुभारम्भ के लिए संस्था प्रमुख रूपेश राय एवं वरिष्ट कार्यकारी दीपक दुबे द्वारा ग्राम सभा कर परियोजना की जानकारी सभी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया की इन सभी गांवों में होम स्टे बनाए जायेंगे और इन होम स्टे में देश और विदेश से पर्यटक आकर रुकेंगे और ग्रामीण जीवन का अनुभव करेंगे।
योजना को प्रचार के लिए इन तीन ग्रामों में चेंज बिफोर क्लाईमेट चेंज स्लोगन के साथ जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए एवं सामाजिक जागरूकता के लिए जीरो बजट, जीरो कार्बन फुटप्रिंट साइकिल यात्रा करते हुए रूपेश राय महेश्वर पहुंचे है। 12 महीने तक चलने वाली इस यात्रा में राय 6 राज्यों की 120 ग्राम पंचायतों 12,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
यह यात्रा 18 फरवरी 2023 को नोएडा से शुरू हुई आगरा, मथुरा, अलीगढ़, धौलपुर मुरैना, ग्वालियर, दतिया, झाँसी, ओरछा, मऊरानीपूर, अलीपुरा, छत्तरपुर, मडला, पन्ना, सतना, रीवा, कटनी, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, विदिशा, कुरवाई, चंदेरी, ईसागढ़, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, इंदौर, महू होते हुए खरगोन जिले के महेश्वर में पहुंची।

