जिला न्यायालय परिषर खण्डवा में रक्तदान शिविर संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय, खण्डवा के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमति ममता जैन की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव  सूरज सिंग राठौड़ के समन्वय से  जिला न्यायालय परिषर खण्डवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति ममता जैन ने रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा श्रीमति जैन ने कहा कि इस जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एकमात्र उपाय रक्तदान है, रक्तदान पुनीत कार्य है, इसका महत्व तब समझ में आता है जब आपको या आपके परिजनों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है।

रक्तदान का महत्व समझे हुए रक्तदान किया गया इस प्रकार उक्त रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  कपिल मेहता, विशेष न्यायाधीश  प्रकाशचन्द्र आर्य, जिला न्यायाधीशगण  सुधीर कुमार चौधरी,  नीरज मालवीय, श्रीमति प्रार्ची पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  कमलेश कुमार कौल, न्यायाधीशगण  अभिषेक सोनी,  विपेन्द्र सिहं यादव,  जगतप्रताप अटल,  राहुल सोनी, सुश्री निधि जैन,  दीपक अग्रवाल सहित अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, कुमारी अनुपमा मुजाल्दे, सी.एम.एच.ओ. डॉ. शरद हरणे, जिला चिकित्सालय खण्डवा के सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी.जुगतावत, पैरालीगल वालंटियर्स, न्यायालीन कर्मचारीगण व सहित गणमान्य उपस्थित थे।

159 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!