ईद उल-अजहा को लेकर एसपी कार्यालय में हुई मुस्लिम समाज की बैठक

देवास- आगामी दिनों में आने वाला ईद उल-अज़हा त्यौहार को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुस्लिम समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजजनों ने सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित थाना प्रभारियों को त्यौहार के संबंध में जानकारी देते बताया कि 29 जून को बकरा ईद मनाई जाएगी। समाजजन नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घर पर बकरे की कुर्बानी देंगे।

सीएसपी श्री चौहान ने समाजजनों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान पार्षद बाली घोसी, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हाफिज घोसी, बल्लू, इशान राणा, शहीद मोदी, एजाज भाई, आबिद पार्षद सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

97 Views

Leave a Reply