Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

भौंरासा नगर परिषद के पार्षद पहुंचे कलेक्ट्रेट, परिषद के अधिकारी द्वारा बरती जा रही लापरवाही

2 min read
Text Size:

देवास- भौरासा नगर परिषद में विकास कार्यो को लेकर की जा रही लापरवाही को लेकर परिषद के पार्षद  कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां समस्त पार्षदों ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम महेन्द्र सिंह कवचे से मुलाकात कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी व इंजीनियर के स्थानांतरण की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। आवेदन में पार्षदों ने बताया कि भौंरासा नगर के समस्त 15 वार्डो के विकास कार्यो मं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं इंजीनियर द्वारा किसी प्रकार की रूचि नही ली जा रही है। जिससे रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड रहा है। नगर में नाली, सडक़, बिजली, पानी आदि कार्यों के लिए बार-बार अवगत कराने के बाद भी कार्य नही करवाया जा रहा है। नगर की मुख्य सडक़, मुख्यमंत्री अधोसंरचना सडक़, नगर की नाली निर्माण हो या मुख्यमंत्री पेयजल योजना आदि कई ऐसे कार्यों है, जिसका भुगतान शासन द्वारा आ चुका है। उसके बावजूद कार्यों को पूर्ण नहीं करवाना, स्वच्छता के कार्यो में लापरवाही बरतना, परिषद के सफाई कर्मचारी हो या ऑफिस के कर्मचारी आदि पर इन अधिकारियों का कोई नियंत्रण नही है। भौंरासा परिषद में बैठे ये जवाबदार अधिकारी पार्षदों की भी सुनते हैं।

सीएमओ और इंजीनियर का भी इन पर किसी प्रकार का कंट्रोल नही है। नगर के नए निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाना आदि कार्य पिछले 1 वर्षों से अधिक समय से बंद पड़े हुए है। जिससे नगर में मप्र शासन व नगर परिषद की छवि खराब हो रही है। जब कभी नगर की समस्याओं से पार्षदों द्वारा अवगत कराया जाता है तो सीएमओ व इंजीनियर हर बार एक ही बात कहते है कि आगे से कार्य का पेयमेंट नही आया है। जबकि कई ऐसी योजनाएं है, जिनका भुगतान शासन द्वारा भेजा जा चुका है। उसके बावजूद नगर के अधूरे पड़े निर्माण कार्य नही कराए जा रहे है। पार्षदों ने मांग की है कि शीघ्र ही दोनों लापरवाह अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जगह किया जाए। यदि समय रहते समस्या का निराकरण नही होता है तो नगर सभी पार्षदों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने जैसा कदम उठाने को विवश होंगे। इस दौरान परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह ठाकुर राणा, पार्षद रोहित जायसवाल, छोटेलाल लोधी, मनीष यादव, सचिन यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, सुरेश मालवीय, संदीप चावड़ा, विनोद डोडिया, राजेन्द्र यादव, गुलरेज मदनी, अफजल मंसूरी, अबरार गांधी, भादर भाटिया आदि उपस्थित थे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply