सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ भोपाल के संरक्षक बसंत पुरोहित ने ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंटकर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पेंशनरों को कर्मचारियों से मिल रहे डीए से 5 प्रतिशत कम मिल रहा है एवं पेंशनरों को इलाज हेतु आयुष्मान योजना का लाभ दिए आदि अन्य मांग रखी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मांगों के संदर्भ में सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ मुख्यमंत्री ने महासंघ संरक्षक श्री पुरोहित को जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में भोपाल आकर मिलने को कहा।

मुख्यमंत्री से मिले सहानुभूति आश्वासन की प्रांतीय मंत्री पी.एन. तिवारी, देवास जिलाध्यक्ष एस.एम लाम्बोरे, देवकरण शर्मा, विजय श्रीवास्तव एवं गेरूलाल व्यास ने प्रशंसा करते हुए शीघ्र ही मांगे पूर्ण करने की अपील की।
श्री लाम्बोरे ने बताया कि हर माह के प्रथम होने वाली बैठक गुरूपूर्णिमा के कारण स्थगित की गई। अब यह बैठक 10 जुलाई द्वितीय सोमवार को होगी।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

error: Content is protected !!