शहर में जल प्रदाय एवं गुरु पूर्णिमा पर जल की पर्याप्त व्यवस्था के लिए जल विभाग समिति की बैठक संपन्न

खंडवा- भीषण गर्मी में भी  शहर में  जल संकट व्याप्त नहीं हुआ और ना ही बड़ी संख्या में अतिरिक्त टैंकर लगाए गए महापौर अमृता अमर यादव  जल प्रभारी  अध्यक्ष राजेश यादव  आयुक्त नीलेश दुबे एवं जल विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जल कार्य में सतत निगरानी के कारण  शहर में  जल प्रदाय  व्यवस्थित बना रहा समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर के कुछ स्थानों को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी जल संकट विभाग कि नहीं हुआ और ना ही अतिरिक्त टैंकर लगाए गए आगामी दिनों में भी जल प्रदाय व्यवस्थित रूप से बना रहे एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर के साथ ही पूर्णिमा पर लगने वाले भंडारों में पर्याप्त जल व्यवस्था बनी रहे इस हेतु  जल कार्यसमिति की बैठक निगम कार्यालय में आयोजित की गई महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा नगर निगम सभा गृह में जल कार्य एवं सीवरेज विभाग की सदस्य समिति के साथ बैठक आयोजित  की गई।

बैठक में अमृत टू योजना जल संबंधी कार्यो की प्रगति पर चर्चा की गई खंडवा शहर की जल प्रदाय व्यवस्था की मॉनिटरिंग के संबंध में गुरु पूर्णिमा पर्व पर जल प्रदाय व्यवस्था, वर्षाकाल में व्यवस्थित साफ जल की उपलब्धता के संबंध में। शहर की कॉलोनी क्षेत्र को चिन्हित कर 24 घंटे जल प्रदाय व्यवस्था सुनिश्चित कर मॉडल के रूप में विकसित करने के संबंध में
आवश्यक चर्चाएं की गई। इस अवसर पर  आयोजित बैठक में महापौर अमृता यादव सांसद प्रतिनिधि अमर यादव,जल विभाग अध्यक्ष  राजेश यादव, समिति सदस्यगण प्रकाश यादव,संतोष सारवान,सुनील जायसवाल, श्रीमती मीना ओमप्रकाश सिलावट, श्रीमति मोनिका नितीश बजाज, श्रीमति स्वाति सुधीर साकल्ले, सादिक बाटिया, कार्यपालन यंत्री वर्षा घिडोडे, राजस्व प्रभारी हरिशंकर दुबे, सहायक यंत्री संजय शुक्ला, उपयंत्री गोपाल राजपूत, प्रशांत पंचोरी,कमल रघुवंशी राजेश बकोरिया बैठक में उपस्थित रहे।

109 Views

Leave a Reply