बारिश का कहर, भरभरा कर गिरा मेडिकल क्लीनिक  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। बीते दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम में पूरी तरह ठंडक घुल गई है। इसके साथ ही पहली बारिश में भी अब भारी नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बीती रात करीब 12.30 बजे आमला के मेन मार्केट में एक निजी दवाखाना और उससे लगा मेडिकल स्टोर्स बारिश में जमींदोज हो गए। रात का समय होने से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन मेडिकल स्टोर्स में रखी दवाई, फ्रीज और दवाखाने में रखे लाखों रुपए के सामान का नुकसान होने की जानकारी है। मेन मार्केट में बारिश के कारण डॉक्टर प्रहलाद घई का दवाखाना और उसमें ही संचालित संदीप कडू का मेडिकल स्टोर्स सहित हकीमी ट्रेडर्स और एक वस्त्रालय की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। दवाखाना जमींदोज होने से बिजली के तार भी टूट गए थे। समीप निवासरत व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि तार टूटने से आसपास करंट फैल गया था। यह देखकर सड़क से गुजरने वालों को सतर्क कर बिजली विभाग के सहायक यंत्री को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। सभी बिल्डिंग काफी पुरानी है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले हुई तेज बारिश से बैतूल में मानसून की पहली ही बारिश में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके बाद लगातार रिमझिम बारिश हो ही रही है जिससे आद्रता ज्यादा घुल जाने के कारण कच्ची दीवारें गिरने लगी है।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!