Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

अरविंद सारन को समिति का प्रदेश सदस्य बनाया

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के संरक्षक विश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप विश्नोई के आदेश पर एक समिति का गठन किया गया है। महासभा के प्रधान देवेंद्र बुड़िया के पत्र के अनुसार यह समिति विश्नोई समाज के होनहार अभ्यर्थियों को यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी में मदद करेगी। इसके तहत श्रीगुरु जम्भेश्वर संस्थान भवन दिल्ली में आवास सुविधा उपलब्ध कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराने में मार्गदर्शन करने आईएएस कैलाशचंद्र विश्नोई की अध्यक्षता में यह समिति बनाई गई है। जाम्भाणी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय संगठन सचिव पूनमचंद पंवार ने बताया कि गठित समिति में हरदा निवासी समाजसेवी अरविंद सारन को मप्र से सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में सदस्यों के रूप में महासभा के वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष देहडू, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सुभाष गीला, डिप्टी कमिश्नर दिल्ली पुलिस अशोक भादू, जोधपुर एआईआईएमएस महेश विश्नोई तथा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ढाढरवाल को भी शामिल किया गया है। समाज जनों ने बधाई शुभकामनाएं दी।

समाज के लोगों ने किया स्वागत

363 शहीद अमृता देवी विश्नोई लहू मिश्रित मिट्टी कावड़ पदयात्रा समापन कर घर लौटे यात्रा संयोजक अरविंद सारन एवं यात्रा व्यवस्थापक पूनमचंद पवार का सरदार गु्रप एवं समाज के युवाओं ने निज निवास पर पहुंचकर स्वागत व सम्मान किया। इसके अलावा अरविंद सारन को अखिल भारतीय विश्नोई महासभा कमेटी में स्थान मिलने पर हर्ष जताया।

257 Views
What do you think?

Leave a Reply