Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का मामला….. 12 साल बीतें! परिवार को नही मिली फंड की राशि

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एक ऐसा मामला पहुंचा, जो पीड़ित परिवार का दुख बयां करने के लिये काफी था। दरअसल, जनसुनवाई कर रहे जिपं सीईओ रोहित सिसोनिया को महिला आवेदक अर्चना चौरसिया ने बताया कि मेरे पति राजस्व विभाग खिरकिया में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ थे। जिन्होंनें अस्वस्थता के चलते वर्ष २०११ में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। जिसके कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया। श्रीमती चौरसिया ने कहा कि मृत्यु उपरांत शसन की ओर से मिलने वाला फंड अब तक नही मिला है। जिसके चलते परिवार का आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंनें यह भी कहा कि शासन-प्रशासन के अधीन राजस्व विभाग में पति ने अपनी सेवाएं दी थी। उनका असमयिक निधन हो जाने पर आश्रितों को नियम अनुसार आर्थिक राहत मिलनी चाहिये। आवेदिका की बातें सुनने के बाद जिपं सीईओ श्री सिसोनिया ने तहसीलदार खिरकिया को प्रकरण की जांच करने के लिये पाबंद किया है। वहीं मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं ।

 

कारण बताओ नोटिस के निर्देश

इसी तरह जनसुनवाई में टिमरनी निवासी एक वृद्ध ने वृद्धापेंशन नही मिलने की बात कही। जिस पर सीएमओ टिमरनी ने स्पष्ट किया कि पूर्व में आवेदक को पेंशन मिलती थी। परंतु हाल ही में संपन्न भौतिक सत्यापन दौरान वे निवास स्थान पर नही मिले। जिस वजह से पेंशंन बंद हो गई थी। बावजूद श्री सिसोनिया की नाराजगी कम नही हुई और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं वृद्ध की पेंशन पुन: प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply